Search
पहली बार
- Jul 24, 2015
- 1 min read
जब मैंने उसे पहली बार बहुत धीमे से छुआ था दिल तेजी से धड़का था और कुछ कुछ हुआ था
चुप रहे, किसी को ना बताया तब कैसे क्या हुआ था जमाना, जाने कैसे जान गया कुछ और नहीं, प्यार हुआ था
कई बरस बाद, कल रात, वो बात बताई अनजान बन, उसने कहा, क्या हुआ था मुस्करा कर, मैंने उसे, धीमे से छुआ आवाज आई, प्यार हुआ था
जब छूने से प्यार होता है, तो किसने मना किया, छुओ, धीमे से, हौले से, प्यार को महसूस करो, जिओ, खुश रहो.






Comments