top of page

सपने देखिए

  • Writer: Arun Mishra
    Arun Mishra
  • Dec 4, 2014
  • 1 min read

भविष्य के सपने देखें।  सपनो का भविष्य देखें।


आप देखिए कि आप अपनी गाड़ी से अपने बंगले के अंदर जा रहे हैं।  आप एक सफल व्यक्ति है इस समाज में। सब आपकी इज्जत करते हैं।  प्रशंसा करते हैं।  प्यार करते हैं।  परिवार आपको प्यार करता है।  माता पिता को आप पर गर्व है।  पत्नी आपको प्यार करती है।  बच्चे आपको प्यार करते हैं।  आपकी इज्जत करते हैं।




अब आप ये देखिए कि ऐसा कैसे हुआ।  या कैसे हो सकता है। क्या करना पड़ेगा कि ऐसा ही हो। ध्यान रहे कि प्यार, इज्जत और गर्व जादा जरुरी है। बाकी से समझौता कर लेंगे, पर प्यार, इज्जत और गर्व से कोई समझौता नहीं करेंगे। चाहे गाड़ी छोटी करनी पड़े, बंगला छोटा करना पड़े, सोने की जगह फूल के गहने हों, पनीर नान की जगह नमक रोटी हो, पर आत्मसम्मान से समझौता नहीं करेंगे। हाँ काम जादा कर लेंगे।  जग लेंगे रात दिन और कर लेंगे संघर्ष। लगातार काम कर लेंगे।


कौन सा काम कर लेंगे ?


कौन सा काम कर सकते हैं ? कौन सा काम करना आपको अच्छा लगेगा ? चुनिए। सपने में चुनिए।


अगर सपना बड़ा देखा है तो उसे छोटे छोटे हिस्सों में बांटिए।  हर हिस्से को एक पड़ाव समझिए।  मील का पत्थर समझिए।  अब सोचिए कि पहले पत्थर तक कैसे पहुंचे गे। यहीं से सपने को असलियत में बदलने की कहानी चालू होगी।  सपने सच करिए। और आप उसके हीरो होंगे।


सपने देखिए

Comments


ArunMishra1.jpg

Dr. Arun Mishra

Read the blog, enjoy, write your comments, ask your questions, we will happy to discuss with you.

Let the posts
come to you.

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • Pinterest

Let me know what's on your mind

Thanks for submitting!

© Life Success Mantra

bottom of page